Vaishno Devi: गुजरात से आए यात्री की खाई में गिरने से मौत

Vaishno Devi Bhairo ghati

A traveler who came from Gujarat to visit Maa Vaishno died after falling into a gorge at Bhairo Valley.

Vaishno Dev: मां वैष्णो के दर्शन के लिए गुजरात से दोस्तों के साथ आए यात्री की भैरों घाटी पर खाई में गिरने से हुई मौत।मृतक की पहचान अनिल कुमार उम्र 23 संजय नगर तहसील, जिला सूरत (गुजरात) के रूप में हुई है. पुलिस ने जांच शुरू कर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कटरा अस्पताल भी ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक गुजरात से एक दल मां वैष्णा देवी के दर्शन करने आया था। अनिल कुमार और उनके दोस्त रात में मां वैष्णो के दर्शन कर भैरों घाटी गए। यात्री अनिल कुमार जब शौचालय की ओर जा रहा था जब अचानक वह खाई में गिर गया।

सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम, श्राइन बोर्ड प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बेहोशी की हालत में आए यात्री को खाई से निकालकर यात्रा पर स्थित डिस्पेंसरी में ले जाया गया। यात्री की जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल कटरा भेज दिया गया है। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले की पुष्टि थाना प्रभारी भवन सुमन सिंह मन्हास ने की।

Also Read:कश्मीर: 3 साल से नहीं हुई अमरनाथ यात्रा, पर्यटकों की तलाश में घोड़े वाले | right Yatra

Also Read: हरिद्वार में 7 मुख्य व लोकप्रिय मंदिर, Temples in Haridwar | right Yatra

You may also like...

Our Travel Expert will Reach You

Choose your Tour Packge and Get 5% Instant OFF CODE "WELCOME2025"

This information will never be shared for third part